प्राचीन खंडग़ासन प्रतिमाओं का 14 दिसंबर को महामस्तकाभिषेक होगा

Oct 24 2025

ग्वालियर। शिवपुरी पनिहार बराई रोड़ स्थित प्राचीन जैन तीर्थ शांतिगिरि अतिशय क्षेत्र आंमीगाँव प्रबंधन कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल डबरा में श्रमण मुनि विनय सागर मुनिराज को शांतिगिरि लगभग में 1500 वर्ष प्राचीन धरोहर खंडग़ासन प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषे करने के लिए श्रीफल भेंटकर आमंत्रण किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि अतिशय क्षेत्र शांतिगिरि प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने सामूहिक रूप से डबरा पहुंचकर श्रमण मुनि विनय सागर महाराज के चरणों में श्रीफल भेंट किया। वही मुनिश्री विनय सागर महाराज ने आगामी कार्यक्रम मोहना में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव 5 से 11 दिसंबर करने के ऊपरांत 14 दिसंबर को अतिशय क्षेत्र शान्तिगिरि आमीगांव आने के लिए स्वीकृति प्रदान की।
प्रवक्ता सचिन जैन ने। बताया कि अतिशय क्षेत्र आमीगांव में शांतिगिरि में लगभग में 1500 वर्ष पुरानी प्राचीन धरोहर खंडग़ासन प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक परमपूज्य श्रमण मुनि श्री विनय सागर मुनिराज के मंगल सांनिध्य में 14 दिसंबर रविवार को महामस्तिकभिषेक ओर सहस्त्रनाम जिनभिषेक एवं कालसर्प निवारणार्थ शांतिधार का भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकी प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने तैयारिया करना प्रारंभ कर दी।