चार दिवसीय 20वें उद्भव उत्सव का आयोजन 26 से
Oct 23 2025
ग्वालियर। उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान एवं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल का 20वां उद्भव उत्सव का आयोजन 26 से 29 अक्टूबर तक ग्वालियर में किया जायेगा। इस सांस्कृतिक महाकुम्भ में इस बार रिपब्लिक ऑफ तूबा-रशियन फैडरेशन, इस्टोनिया सहित भारत के 1000 से अधिक कलाकार संगीत नगरी में अपनी-अपनी संस्कृतियों की प्रस्तुतियां देगें।
उक्त जानकारी गुरूवार को पत्रकारों को देते हुये उदभव के अध्यक्ष डा केशव पांण्डेय, श्रीमती किरण भदौरिया, दीपक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 26 अक्टूबर को देश की सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगनाओं पद्मश्री नलिनी-कालिनी की गरिमामयी उपस्थिति में महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। शुभारम्भ समारोह में विशिष्ट अतिथि कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे एवं कुलगुरू डॉ. राजकुमार आचार्य भी उपस्थित रहेंगें।
कार्यक्रम का समापन समारोह 29 अक्टूबर को पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष तिवारी करेंगें। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. हसनरघु मौजूद रहेंगे।
उत्सव के दौरान 26 अक्टूबर को सभी टीमों केे मार्च पास्ट से होगा। मार्चपास्ट के बाद जीवाजी विश्व विद्यालय के अटल सभागार में उत्सव का रंगारंग शुभारंभ होगा। 27 अक्टूबर को प्रात 9 बजे आईआईटीटीएम में समूह नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी, 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजे आईआईटीटीएम में सोलो डांस केटेगरी की प्रस्तुति होगी जबकि सायंकालीन वेला में ग्रुप डांस फाइनल की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं 29 अक्टूबर को आईआईटीटीएम सभागार में प्रात 9 बजे सोलो फाइनल की प्रस्तुति होगी तथा शाम चार बजे एग्रीकल्चर कॉलेज ऑडीटोरियम में उत्सव का समापन होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









