गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन का दो दिवसीय युवा शक्ति महोत्सव 1 नवम्बर से
Oct 23 2025
ग्वालियर। युवाओं के करियर, व्यक्तित्व विकास और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा आगामी 1 व 2 नवम्बर को आईआईटीटीएम में दो दिवसीय नवचेतना युवा शक्ति महोत्सव" का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन के लिए अब तक 3000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैट भूपेन्द्र जैन ने किया एवं उन्होंने महोत्सव के लिए शुभकामनाएं देते हुए हुए कहा ऐसे कार्यक्रम युवाओं की क्षमता को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।
दो दिवसीय महोत्सव में शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। कार्यक्रम में पेंटिंग,ऱंगोली भाषण, क्विज़, स्टार्टअप पिचिंग, फोक डांस, लाइव गेम्स, रॉक बैंड शो, युवा कवि सम्मेलन सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही युवाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी एवं स्टॉल्स लगाईं जायेंगी संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि नवचेतना युवा शक्ति महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में नई सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का संचार करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह मौजूद रहेंगे वहीं संयोजक आकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम मध्यप्रदेश की संस्कृति को युवाओं तक पहुँचाने के साथ-साथ समाज में स्वच्छता, सद्भावना और आत्मविकास के संदेश को भी बढ़ावा देंगे। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन की यह पहल युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच बनने जा रही है। इस अवसर पर ध्रुव शर्मा, अनूप शर्मा मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









