क्षुल्लकश्री अर्पण सागर ने किए केशलोच,227 उपवास कर चुके

Oct 23 2025

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सुबह क्षुल्लकश्री अर्पण सागर महाराज ने केश लोचन शुरू किए। इसके बाद क्षुल्लकश्री ने अपने हाथों से सिर, दाढ़ी और मूंछों के बाल उखाड़ फेंके। इस केश लोचन की प्रक्रिया को देखकर भक्त भावुक हुए। क्षुल्लकश्री के केश लोचन की प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली। क्षुल्लकश्री निर्जरा उपवास करते हुए पूरे 24 घंटे तक अन्न-जल का त्याग किया। 48 घंटे बाद क्षुल्लकश्री आहार लेगे। वैसे क्षुल्लक श्री अभी एक दिन आहार ओर एक दिन उपवास करते हैं। अभीतक 227 उपवास हो चुके हैं।