भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने किया राष्ट्रगान परिवार का किया सम्मान

Oct 23 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा महाराज बाड़े पोस्ट ऑफिस के बाहर 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का प्रसारण प्रतिदिन सुबह 8:30 पर चल रहा है। राष्ट्रगान प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक संजय धवन ने बताया 2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान के सफलतम 7बर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रगान परिवार संगठन समिति जिसमे 85 वर्ष के वरिष्ठ मार्गदर्शक भी है उनके सहयोग समर्पण सेवा भाव से ही यह निरंतर हर मौसम मे सही समय पर चल रहा है।
इसी क्रम में हमारे मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक शर्मा शाखा संगठन सचिव संजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष महेश धीमान के हाथो राष्ट्रगान परिवार के लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, अशोक पमनानी, सुरेश अरोरा, कमल रजक, प्रकास राव मदान, लक्ष्मी नारायण बघेल, नाथू सिंह चंदेल, महादेव, विजय शाक्य, गोपाल दास सविता, हीरालाल जैन, रवि टिकेकर, एसआर डिपली, रामबाबू पाल, बलेशवर सिंह, बंसत कोडेला, मुस्कान पाल आदि का मोतियों की माला मोमेंटो गिफ्ट देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अशोक शर्मा ने शाखा-समर्पण राष्ट्रगान परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि किसी कार्यक्रम को चालू करना आसान हे ओर उसे लगातार एक समय हर मौसम सर्दी गर्मी बरसात त्यौहार मे चलाना काबिले तारीफ है। यह ही संगठन की शक्ती हे इनको सम्मानित कर मुझे भी गर्व हो रहा है।
शाखा-समर्पण को बहुत बहुत बधाई शुभ कामनाएँ अंत मे मुख्य आतिथि को कार्यक्रम संयोजक संजय धवन ने मोतियों की माला श्रीफल यादगार स्वरूप मोमेंटो भेंट किया गया सभी का आभार शाखा संगठन सचिव संजय श्रीवास्तव ने किया।