स्कूटी का संतुलन बिगड़ा, तीन सदस्य हुए घायल

Oct 23 2025

ग्वालियर। गोहद निवासी पूरन पिता विद्याराम चौहान निवासी रघुनाथ सिंह का पुरा अपने भाई भागीरथ पिता विद्याराम और अपनी भतीजी साधना पिता बृजेंद्र कुमार तथा अपने डेढ़ साल के पुत्र ध्रुव के साथ अपनी स्कूटी से हतपुरा, गिरगांव खेरिया मंदिर पर देवता पूजन के लिए जा रहे थे।
तभी अचानक बेसली नदी के पुल पर गड्ढा होने के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और सभी सदस्य पुल पर गिर गए। जिसमें पूरन के दाहिने हाथ में और भागीरथ को पैर में काफी चोटें आई तथा भतीजी साधना को भी हल्की-फुल्की चोटें आई।
उसी समय वहां से 108 जननी लेकर गुजर रहे। पायलट मुरारी लाल गोस्वामी ने जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को रोक कर सभी घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस में बिठाया और शीघ्र समुदाय स्वास्थ्य केंद्र गोहद में ले जाकर भारती करवरकर इलाज जारी करवाया।