गंगादास की बड़ी शाला में गोवर्धन पूजाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया

Oct 22 2025

ग्वालियर। सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में बुधवार को दिवाली की पड़वा पर भक्तिभाव एवम श्रद्धा से भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही अन्नकूट महोत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवम धर्मप्राण नागरिक उपस्थित हुए।
दीपावली पर्व के तहत पड़वा पर गोवर्धन पूजनोत्सव व अन्नकूट महोत्सव का विधान है। काशी, मथुरा-वृंदावन समेत देश भर में इसका किया जाता है। इसी क्रम में गंगादास की बड़ी शाला में शाम 4 बजे से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
शाला के पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास महाराज के सानिध्य में शाला के संत समाज एवम श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान गोवर्धन जी का दुग्ध दही से अभिषेक किया। कार्यक्रम में श्रीदास, अयोध्यादास, रामदास, रामकिशन दास, श्रीमती ममता कटारे, शुशील कटारे, राम कुमार काटारे, हेमेंद्र सिंह गुर्जर सरपंच, रघुवीर यादव, रामोतार शर्मा, संजय गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवम भक्तजन उपस्थित थे। अंत में सभी ने अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की।