गौशाला सहित घर-घर में गोवर्धन पूजन कर मांगी शहर के लिए खुशहाली
Oct 22 2025
ग्वालियर। बुधवार को घर-घर गोवर्धन पूजन किया गया है। शहर के लोगों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर पूजा अर्चना की है। ग्वालियर में सबसे बड़े व ऊंचे गोवर्धन भगवान मुरार के लाल टिपारा गौशाला में बनाए गए हैं। यहां 108 टन गोबर से 21 फीट ऊंचे भगवान गोवर्धन बनाए गए हैं। गौशाला में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य रूप से शामिल हुए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधि विधान से पूजा कर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई और ग्वालियर के साथ प्रदेश के लिए विकास और खुशहाली मांगी है। इस दौरान वहां पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा देवेश शर्मा, कलेक्टर ग्वालियर रूचिका चौहान,एसएसपी धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।
गोशाला के संरक्षक संत ऋषभ देव आनंद महाराज ने बताया कि लाल टिपारा स्थित गोशाला में हर साल दीपावली की पड़वा पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। इसमें सनातन धर्म को मानने वाले और विभिन्न समाज सेवी संगठन के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। साथ ही आसपास के गांव के लोग पूजा में शामिल होते हैं। इस बार 108 गोबर से 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का निर्माण कराया गया है। आज बुधवार को सभी ने यहां सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजन किया है। उसके बाद सभी को अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया है।
पूर्व मंत्री के घर हुआ सामूहिक पूजन
गोवर्धन पूजन भाजपा नेता व पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर सेवा पथ परिसर भगत सिंह नगर में बुधवार सुबह 11.30 बजे किया गया है। यहां भी शहर के गणमान्य लोग, भाजपा से जुड़े सदस्यों ने सामूहिक रूप से गोवर्धन भगवान का पूजन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









