ग्वालियर पुलिस ने जरूरतमंदों संग बांटी खुशियां

Oct 22 2025

ग्वालियर। एसडीओपी बेहट मनीष यादव व थाना प्रभारियों ने ग्राम सुजार आदिवासी बस्ती में पहुंचकर 30 वंचित परिवारों को कंबल और मिठाई वितरित की। सर्द मौसम से जूझ रहे इन परिवारों को यह मदद बड़ी राहत बनी। वहीं एएसपी यातायात अनु बेनीवाल, सीएसपी कृष्णपाल सिंह और किरण अहिरवार सहित पुलिस अधिकारियों ने माधव बाल महिलाओं को साड़ी-कंबल, बच्चों को पटाखे बांटे।