शिर्डी और भीमाशंकर के लिए रवाना हुआ 154 साईं भक्तों का जत्था
Oct 22 2025
ग्वालियर। ऊं साई श्रद्धा सबूरी सेवा दल समिति की ओर से प्रतिवर्ष होने वाली शिर्डी और भीमा शंकर यात्रा के लिए 154 साई भक्तों का जत्था गोवा एक्सप्रेस से ग्वालियर से रवाना हुआ। समिति अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया, यह यात्रा पूरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ की जा रही है, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।
भक्तों का जत्था 22 अक्टूबर को शिर्डी पहुंच कर साई बाबा के दर्शन करेगा। 23 अक्टूबर को भीमाशंकर के लिए बसों द्वारा प्रस्थान किया जाएगा, रात्रि विश्राम शिर्डी में ही करेगा। 24 अक्टूबर को साई भक्त अपनी करेंगे सुविधानुसार बाबा के दर्शन और शाम को साई पालकी चल समारोह का आयोजन होगा, जो खंडोबा मंदिर से साई समाधि मंदिर तक निकलेगा।
25 अक्टूबर को जत्था ग्वालियर के लिए रवाना प्र होगा। सुविधा के लिए प्रमुख यात्रा प्रभारी बनाए गए है। इस यात्रा को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और राजेश जयसिंघानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









