आयुक्त-कलेक्टर वन स्टॉप सेंटर पहुंचे दीपावली मनाने
Oct 22 2025
ग्वालियर। दीपावली पर इस बार पुलिस अधिकारी जरूरतमंदों के पास तक पहुंचे, उन्हें मिठाई और जरूरत का सामान बांटकर उनके साथ दीपावली की खुशियां भी बांटी। पुलिस अधिकारियों ने वर्दी में ड्यूटी के साथ पटाखे भी चलाए। इसके साथ ही संभागायुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान सहित प्रशासन के अधिकारी भी जरूरतमंदों तक पहुंचे। शहर में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का जिला दीपावली के त्योहार पर एक मानवीय चेहरा भी नजर आया है। दीपावली के मौके पर जहां घर-घर दीप जलाए जा रहे हैं और पटाखे चलाकर मियां बांटी जारी है।
वहीं दूसरी ओर मर्सीहोम में दिव्यांग, बेसहारा इन सब से अनजान रहते हैं। पुलिस की महिला एएसपी विदिता डागर, सीएसपी विश्वविद्यालय हिना रिजाल सिरोल गोविंद बगोली, सिरोल थाना के स्टाफ ने मर्सी होम पहुंचकर मानसिक दिव्यांगों के साथ दीपावली मनाई। यहां पहुंचकर उनको चॉकलेट, मिठाई व गिफ्ट हैंपर दिए गए।
इसके साथ ही कलेक्टर रुचिका चौहान ने वृद्धाश्रम पहुंचकर व निगमायुक्त संघ प्रिय दीपावली पर जेएएच परिसर के समीप स्थित वन पहुंचकर उनके साथ दीपावली मनाई। एसएसपी से लेकर एएसपी व टीआई तक ऐसे सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बीच पहुंचे और उनको गिफ्ट, मिठाइया, पटाखे देकर उनको खुशियां दी। इस प्रयास के लिए एसएसपी धर्मवीर सिंह और उनकी टीम को काफी वाह वाही मिल रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









