कपड़े के गोदाम में आग लगने से 30 लाख का नुकसान
Oct 22 2025
ग्वालियर। दीपावली की रात शहर में आतिशबाजी, दीयों और शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटनाओं ने हडक़ंप मचा दिया। फायर ब्रिगेड को रातभर में करीब 100 कॉल आग की घटनाओं के लिए मिले। शहर के 35 से अधिक स्थानों पर आग लगी, जिनमें सबसे बड़ी घटना माधवगंज क्षेत्र की जगताप की गोठ में हुई, जहां एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई।
गोदाम संचालक शीतल जैन ने बताया कि वे यहां किराए से लोअर बनाने का कार्य करते हैं। दीपावली की रात पटाखे की चिंगारी गोदाम में गिरने से आग लग गई, जो तेजी से फैल गई और ऊपर की मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने से गोदाम में रखे कपड़े, मशीनें और नगद राशि समेत करीब 30 लाख का नुकसान हुआ। ऊपर बने मकान में दो लाख नगद सहित आठ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
परिवार के सदस्य राजीव जैन और स्मृति जैन समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। शीतल जैन का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देर हुई।
फायर विभाग के अनुसार, सूचना मिलते ही तीन मिनट में गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन गली संकरी होने से पानी की लाइन बिछाने में वक्त लगा।
पतली गलियों में नहीं घुस पाई फायर ब्रिगेड
फायर ब्रिगेड को सुबह 4.05 बजे सूचना मिली। सूचना मिलते ही महाराज बाड़े से गाड़ी तो पहुंच गई लेकिन इमारत तंग गलियों में होने के कारण गाड़ी अंदर नहीं जा पाई। तमाम मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने नौ हौज पाइप बिछाकर घटना स्थल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था बनाई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में एक घंटे से ऊपर समय लगा। तब तक गोदाम और ऊपर रहने वाले परिवार की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









