बापू भक्तों ने राममंदिर से निकाली हरिनाम प्रभात फेरी

Oct 22 2025

ग्वालियर। संत श्री आशारामजी आश्रम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में दीपावली पर्व अमावस्या पर राम मंदिर फाल्के बाजार से भक्तों द्वारा भव्य हरिनाम प्रभात फेरी आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु साधक भक्तों ने हरिनाम के जयकारे लगाते हुए शिंदे की छावनी, महल गेट जयेंद्रगंज ओल्ड हाइग्कोर्ट, पाटनकर बाजार, राम मंदिर फाल्के बाजार को हरिरस से सराबोर कर दिया।  गुरुदेव की अमृत वाणी ऋषि प्रसाद सत साहित्य को हजारों परिवारों में पहुंचा कर स्वयं को धन्य किया।   यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को दी।
हरिनाम प्रभात फेरी में श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों सहित उपस्थित रहे।