पर्यावरण संरक्षण के साथ दिया नशामुक्ति का संदेश

Oct 22 2025

ग्वालिय। वैशली नदी पुनर्जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु हुरावली मुरार में नदी के घाट पर दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। दीपोत्सव कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, संत, समाजसेवी सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की।
वैशाली नदी के दोनों घाटों पर उपस्थित लोगों द्वारा 1100 दीपक जलाकर आरती की गयी। दीपक की रोशनी से दोनों घाट जगमग हो उठे यह भव्य नजारा देखने आसपास के सैकड़ों लोग आसपास इक_ा हो गये।
इस अवसर पर सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति के वालियन्टरों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ नशामुक्ति का संदेश भी दिया, वालियन्टरों द्वारा बनाया गया सेल्फी पाइंट लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहा।
कार्यक्रम में आदर्श गौशाला लाल टिपारा के रिषभानंद महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, डॉ. केशव पाण्डेय, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, श्रीमती सुमन शर्मा, रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम, मनोज रेहलान, गुड्डू श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।