गर्भवती महिलायों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Oct 22 2025

ग्वालियर। जोश हॉस्पिटल सरस्वती नगर हॉस्पिटल पर गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के बाद क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए एवं मंथली चेकअप जिससे बच्चे और गर्भवती माता के स्वास्थ्य का पहले से ही ध्यान रखा जाए साथ ही उन्होंने पोषण आहार विषय पर विस्तृत पूर्वक जानकारी दी। एवं गर्भवती महिलाओं को सकारात्मक सोच एवं खुश रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ व गीता सूर्यवंशी उपस्थित रही।