भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लाडू
Oct 22 2025
ग्वालियर। कार्तिक अमावस्या दीपावली पर 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के 2552 वे मोक्ष निर्वाण महोत्सव एवं गौतम गणधर स्वामी के केवल ज्ञान महोत्सव पर आचार्यश्री सुबल सागर महराज ओर मुनिराजों के मंगल सान्निध्य में सन्मति सुबल वर्षायोग समिति व सकल जैन ग्वालियर के तत्वावधान में नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में पूजन के साथ भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इसके अलावा शहर के अन्य 85 जैन मंदिरों में भी निर्वाण लाडू चढ़ाएं गए। शाम को घरों में जैन समाज के लोगों ने दीपोत्सव आयोजित किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ससंघ ने भगवान महावीर स्वामी का 108 रिद्धि मंत्रों से अभिषेक किया। वही आचार्यश्री ने अपने मुखारबिंद से मंत्रों का उच्चारण कर शांतिधारा कराई।
इस मौके पर आचार्यश्री सुबल सागर ने कहा कि जैनागम में आत्मा द्वारा शरीर को त्यागने को शोक का नहीं हर्ष का विषय बताया गया है जैनागम के अनुसार जब आत्मा भौतिक सुखों को त्यागकर जन्म मरण के बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष मार्ग को अग्रसर होती है वह परम सुख है। महावीर स्वामी ने राजपाट छोडक़र मोक्षमार्ग को चुना। समिति के निर्मल पाटनी, विकास गंगवाल, वीरेंद्र बाबा, विनय कासलीवाल, प्रदीप जैन, आदि ने श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









