खाटू श्याम का 5 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 29 अक्टूबर से

Oct 22 2025

ग्वालियर। खाटूश्यामजी का 55वां वार्षिक महोत्सव 29 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। यह आयोजन भक्त शिरोमणि श्याम लीन किशन बाबा के आशीर्वाद से मनाया जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी देते हुए श्री श्याम मंडल श्याम हवेली के अध्यक्ष एमके अग्रवाल और सचिव राजकुमार सर्राफ ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया की 29 अक्टूबर को विशाल शाही पालकी यात्रा जीवायएमसी क्लब अचलेश्वर मंदिर रोड़ से प्रारंभ होकर इन्द्ररगंज,  दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊंटपुल, दौलत गंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, राममंदिर पर आकर समाप्त होगीद्ध
 इस आयोजन में विशेष आकर्षण पूरी रोड़ पर श्री श्याम प्रभु के लिए बिल्कुल नया लाल कार्पेट बिछाया जायेगा। इस तरह का आयोजन ग्वालियर में पहली बार किया जाएगा। इस दौरान उज्जैन के आधोरियो द्वारा तांडव नृत्य पूरे मार्ग में होगा, जयपुर के 25 कलाकारों द्वारा कालबेलिया नृत्य का रोड़ पर प्रदर्शन किया जायेगा।
30 अक्टूबर को श्याम हवेली पर सुंदरकांड पाठ रात्रि 8 बजे से आयोजित किया जाएगा। 31 अक्टूबर को श्याम हवेली पर भजनों का अखाड़ा कुमार गौरव पारिख कोलकाता एवम् स्थानीय कलाकारों द्वारा रात्रि 7 बजे से प्रभु इच्छा तक।
1 नवम्बर को श्याम हवेली से दोपहर 2 बजे से श्याम प्रभु की शोभा यात्रा श्री श्याम हवेली से हजीरा बिरला नगर होते हुए वापस श्री श्याम हवेली पर सम्पन्न होगी। 1 नवम्बर को विशाल जागरण इसमें राष्ट्रीय स्तर के आमंत्रित कलाकारों द्वारा इसमें रोहित शर्मा, संजय खेमका, विजय राजपूत, श्रीमति राशी पाटनी व मनोज शर्मा ग्वालियर से रहेंगे।
2 नवम्बर को श्री श्याम हवेली पर हवन प्रात: 9 बजे एवम् प्रसादी एक बजे से होगी। पत्रकार वार्ता में श्री श्याम मंडल के पदाधिकारी एवम् कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।