भाविप शाखा समर्पण ने सामान बेचने आए बच्चों के साथ मनाया दीपावली पर्व
Oct 19 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के संस्थापक व राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन ने बताया कि हर वर्ष कि भाँति इस वर्ष भी शाखा-समर्पण ने महाराज बाड़े पर बाहर शहर से सामान बेचने आए, परिवार के बच्चों को ओर चेतक पुरी सांइस कॉलेज के पास झुग्गी झोपड़ी मे निवासरत परिवार के 70 बच्चों से भी अधिक के साथ सुबह राष्ट्रगान के बाद मिलकर दीपावली पर्व मनाया। दीपावली पर्व मे उन्हें एक किट बैग में 11 दीपक, बाती, तैल, मोमबत्ती, फुलझडी, कुरकुरे, बिस्कुट, मिठाई, नमकीन, टोस्ट केक आदि मुख्य अतिथि सतीश जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, गुलाब सिंह प्रजापति के हाथो भेंट किया गया।
अतिथिगण ने दीपावली पर्व की सभी को शुभ कामनाएँ देते हुए इन बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली पर्व मनाना। इस अवसर पर राजकुमार राय, कैलाश चन्द अग्रवाल, पंकज शर्मा, आशीष गुप्ता, महेश धीमान, देवेन्द्र शिवहरे, श्याम मांडिल, अनिल खण्डेलवाल, मधु धवन, पुष्पा प्रजापति, भूपेन्द्र प्रेमी, लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, कमल रजक, अशोक पमनानी, महेश जैसवाल, लक्ष्मीनारायण बघेल, नाथू सिंह, गोपाल दास सविता, विजय गुप्ता, सुरेश अरोरा, हीरालाल जैन, रामबाबू, रवि टिकेकर, महादेव,आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









