पुलिस ने स्पा सेंटर जांच कर बाजारों में किया पैदल भ्रमण
Oct 18 2025
ग्वालियर। दीपावली के चलते ग्वालियर पुलिस ने शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों की सघन जांच और निरीक्षण अभियान चलाया। पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से न केवल स्पा सेंटरों में नियमों का पालन सुनिश्चित किया, बल्कि बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का भी जायजा लिया।
अभियान में विभिन्न टीमों ने शहर के प्रमुख स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान लाइसेंस, पंजीयन रजिस्टर, कर्मचारियों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और ग्राहकों की प्रविष्टियों की बारीकी से समीक्षा की। गई।
स्पा सेंटरों की जांच के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीवी हाउस से गोविंदपुरी, पटेल नगर होते हुए कंट्रोल रूम ग्वालियर तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान बाजार क्षेत्र की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण का मूल्यांकन किया गया। इस अभियान में महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया, उप पुलिस निरीक्षक अनीता गुर्जर, ऊर्जा डेस्क प्रभारी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
एएसपी ने खरीदे दीपक
ट्रैफिक व्यवथा को लेकर लश्कर और मुरार में एएसपी अनु बेनिवाल ने किया भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान दोनों क्षेत्रों की व्यवस्थाएं देखीं साथ ही दिशा निर्देश भी दिए। एएसपी ने इस दौरान सडक़ पर पूजन का सामान बेच रही महिला से दीपक भी खरीदे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









