कोविड में माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों को कलेक्टर ने दिए उपहार

Oct 18 2025

ग्वालियर। कोविड में अपने माता-पिता को सदैव के लिए खोने वाले 10 बच्चों को सरकार का सहारा मिला है। दीपावली के पहले कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन सभी बच्चों को कलेक्ट्रेट बुलाया और प्यार-दुलार कर प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी बच्चों को दीपावली का उपहार देकर अपने हाथों से लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। गिफ्ट हैंपर पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बनी।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि आप सब अपने आप को असहाय न समझें। सरकार व जिला प्रशासन आपके साथ है। आप सब आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ अपनी पढ़ाई करें। यदि कोई समस्या हो तो आप सब कलेक्टर से सीधा संपर्क कर सकते हैं। आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी उपासना राय व सहायक संचालक राहुल पाठक मौजूद थे।