बाड़े पर ट्रैफिक व्यवस्था देखने निकले एसएसपी धर्मवीर जाम में फंसे, टीआई लाइन अटैच
Oct 18 2025
ग्वालियर। धनतेरस से पहले धनतेरस की तैयारियों का जायजा लेने गत रात एसएसपी धर्मवीर सिंह अचानक महाराज बाड़ा पहुंचे और दौलतगंज में ट्रैफिक जाम में फंस गए। एसएसपी ने देखा कि मौके पर कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और दोपहिया वाहन रॉन्ग साइड से आ-जा रहे थे। वहीं एक कार सडक़ के बीच खड़ी है।
एसएसपी कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार में तिघरा थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा अपने स्टाफ के साथ सिविल ड्रेस में मौजूद हैं। एसएसपी ने उनसे सवाल किया कि बिना ड्यूटी और अनुमति के वे इस क्षेत्र में क्यों खड़े हैं और कार बीच सडक़ पर क्यों पार्क की गई है। टीआई जवाब नहीं दे सके। एसएसपी ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने टीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि जब पुलिस खुद सडक़ पर गलत पार्किंग करेगी तो आम लोगों से यातायात नियमों के पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। इस दौरान एसएसपी ने यह भी पाया कि महाराज बाड़ा चौकी के पास हनुमान मंदिर के सामने रॉन्ग साइड वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेड्स तो लगे हैं, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। उन्होंने तत्काल वहां पर स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धनतेरस और दीपावली के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिस क्षेत्र में जाम या भीड़ नियंत्रण की कमी पाई जाएगी, वहां के जिम्मेदारों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









