क्विज प्रतियोगिता में ध्रुवरंजन झा व अजिन्यक पाल का हुआ चयन

Oct 18 2025

ग्वालियर। दिव्यांग बच्चों का बौद्धिक स्तर बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सेवा इन एक्शन बैंगलोर द्वारा प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 240 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। जिसमें से 64 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय क्विज प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के लिये हुआ है। प्रश्नोत्तरी क्विज राज्य स्तरीय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को स्पोर्ट्स क्लब जबलपुर में आयोजित किया जायेगा।
इस राज्य स्तरीय क्विज प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के लिये बौद्धिक दिव्यांगता जूनियर वर्ग में ग्वालियर जिले से रमन शिक्षा समिति द्वारा संचालित स्नेह स्पेशल स्कूल के दो बच्चों ध्रुवरंजन झा व अजिन्यक पाल का हुआ है। इस प्रतियोगिता में ग्वालियर जिले के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था।
ध्रुवरंजन झा व अजिन्यक पाल के राज्य स्तरीय क्विज प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में चयन होने पर संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम, सचिव रामदास माहौर, श्रीमती उर्मिला कुशवाह, हेमलता शर्मा, सविता सक्सेना, प्रियंका शर्मा, देवांशु मूदड़ा, विजय शर्मा, संजना, कंचन पाल सहित सभी लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की है।