युवा जैन मिलन नेमीनाथ ने दिवाली पर निर्धन परिवारों को दीवाली किट की वितरण
Oct 17 2025
ग्वालियर। युवा जैन मिलन नेमिनाथ शाखा लश्कर ग्वालियर द्वारा शुक्रवार को आओ मनाएं खुशियां भरी दिवाली सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद परिवार को पूजन का सामन, मिठाई, कपड़े आदि समान अलग अगल स्थानों पर पहुंचकर वितरण किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सुबह दिवाली सर्वोदय अहिंसा अभियान सामग्री रथ का शुभारंभ जैन ध्वजा भारतीय जैन मिलन के राजेश जैन बंटी, रवि-रूचि जैन, मुकेश जैन, पारस जैन, सोनल जैन व क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी सचिन जैन ने दिखाकर रवाना किया।
गोले का मंदिर, दीनदयाल नगर ओर अन्य स्थानों बने झुग्गी झोपड़ी ने रहने वाले मजदूर ओर बेहसरहा जरूरतमंद परिवार को सामग्री खील गट्टे, फल, मिठाई, नमकीन कचौड़ी, कपड़े, दीपक, रूई, तेल बिस्कुट एवं अन्य त्योहार की जरूरत की सामग्री का वितरण की गई।
इस मौके संस्थापक रवि जैन कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। हर तरफ खरीदारी चल रही है। लोग जोर शोर से तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन कई परिवार ऐसे हैं, जिनके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल है ऐसे में वे त्योहार कैसे मनाएं। ऐसे परिवारों की मदद के लिए हमारे टीम युवा जैन मिलन नेमीनाथ संगठन हर वर्ष की तरह इस बार भी निर्धन बस्तियों में पहुंचकर त्योहार से जुड़ा सामान बांट रहे हैं उनकी खुशियों में सम्मिलित हो रहे हैं। इस अवसर पर जितेन्द्र निकिता जैन, गौरव पूनम जैन, आरती जैन, सुबोध शिवानी जैन, सौरभ जैन, रिषभ जैन, तरूण जैन, कुणाल आयुषी जैन, अमित रचना जैन, अंकुर जैन, रितिक जैन, मोक्ष जैन, रिषि जैन आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









