माधव प्लाजा में युवती ने फांसी लगाई,मौत

Oct 17 2025

ग्वालियर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित माधव प्लाजा में 30 वर्षीय युवती ने तीसरी मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका कौन है और उसने किन कारणों से फांसी लगाई इसक पता नहीं चल सका है। घटना शुक्रवार सुबह की है, पुलिस जांच में जुटी है। 
कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि युवती ने माधव प्लाजा की तीसरी मंजिल पर रैलिंग में दुपट्टे को फंसाकर फांसी लगाई है। घटना की जानकारी सुबह करीब 11 बजे मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष है और उसकी हाइट करीब 5 फीट की 2 इंच है। 
थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे हैं और इसके बाद ही कुछ पता चलेगा कि उसने फांसी क्यों लगाई।