खेत के पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Oct 17 2025
ग्वालियर। उटीला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या बताया है। उनका आरोप है कि जमीन विवाद के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने किसान की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
उटीला पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बदन सिंह यादव, पुत्र रामेश्वर यादव आयु 40 साल निवासी टाकोली गांव के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बदन सिंह का शव खेत के एक पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
मृतक के भाई वीरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि गत शाम करीब 7:30 बजे बदन सिंह का गांव के बृजेश यादव से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद बृजेश, बदन सिंह को अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह रातभर घर नहीं लौटे। सुबह जब वीरेंद्र खेत की ओर गए तो उन्होंने अपने भाई का शव पेड़ से लटका देखा।
परिजनों का आरोप है कि बृजेश यादव और उसके साथियों ने बदन सिंह की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
सूचना मिलते ही उटीला थाना प्रभारी पुलिस बल और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी राजावत ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि, मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम द्वारा जांच के बाद शव को पीएम हाउस भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









