सिरप कांड में बच्चों की मौत पर खिलाफ कांग्रेस ने दिया मौन धरना

Oct 17 2025

ग्वालियर। छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप पीने से बच्चों की मौत के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस ने कमलाराजा अस्पताल के बाहर मौन धरना दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि परिजनों को सिर्फ सांत्वना नहीं न्याय चाहिए। अब मौन नहीं जिम्मेदारो पर सख्त कार्यवाही चाहिए। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और पीडि़त परिवारों को न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर सडक़ों पर संघर्ष करती रहेगी।
धरने में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, दशरथ सिंह गुर्जर, महाराज सिंह पटेल, वीरसिंह तोमर, जेएच जाफरी, हेवरन सिंह कंसाना, मेहबूब खां चेनवाले, रामनरेश परमार, मंगल यादव, पीपी शर्मा, सीमा समाधिया, अवधेश कौरव, वीना भारद्वाज, पियुष जैन, भैयालाल भटनागर, राजीव शर्मा, रमेश राजपूत, तरूण यादव, महेश मधुरिया, जीवाजी राव मंडोले, संजय फड़तरे, अवनीश गौड़, महेन्द्र शर्मा, सोनू भदौरिया, रविन्द्र सिंह भदौरिया आदि शामिल रहे।