बापू आश्रम ने बच्चों को वस्त्र वितरण कर चालू किया दीपावली पर्व
Oct 16 2025
ग्वालियर। संत आशाराम आश्रम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में हरेक वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली पर्व सेवा अभियान का प्रारंभ सिरसा स्टेशन पुरा से आठ सैकड़ा बच्चों को पेंट शर्ट, सलवार सूट, नवीन वस्त्र और खील, बतासे, मिष्ठान, फुलझड़ी इत्यादि बतौर उपहार प्रदान कर धूमधाम से निर्धन जरूरत मंद आदिवासियों के बीच दीपावली उत्सव मनाया।
मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि श्रीयोग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल गुरुदेव की प्रेरणा से पिछले 25वर्षों से सेवा निमित गोद लिए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र घाटीगांव के सिरसा स्टेशन पुरा में पहुंचे तो आदिवासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नवीन वस्त्र फुलझड़ी मिष्ठान प्राप्त कर सभी बच्चों में तो हर्ष व्याप्त हुआ और परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। दीपावली पर्व सेवा अभियान पूरे सप्ताह निरंतर चलेगा। शनिवार व रविवार को भंडारे आयोजित कर अभियान की पूर्णाहुति की जाएगी। आश्रम संचालक अर्जुन भाई के कुशल मार्गदर्शन में सेवाएं अनवरत जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









