भाइयों में विवाद, गोली लगने से बीजेपी नेता घायल
Oct 15 2025
ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में गत देर रात दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक भाई ने अपने ही सगे भाई पर गोली चला दी। गोली चलने से भाई तो बाल-बाल बच गया, लेकिन बीच बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त और भाजपा नेता रोबिन शर्मा घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर आनंद नगर निवासी अभिषेक यादव अपने दोस्त भाजपा नेता रोबिन शर्मा के साथ गत रात करीब 11 बजे रोहित गुर्जर से मिलने डीडी नगर डीएच-148 पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि रोहित गुर्जर और उसके भाई मोहित गुर्जर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। दोनों गाली-गलौज पर उतर आए तो रोबिन और अभिषेक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।
इसी दौरान मोहित उर्फ छोटू ने अपनी थार गाड़ी से बंदूक निकाली और भाई रोहित पर फायर कर दिया। गोली चलते ही रोहित अपनी जान बचाकर भाग गया। इसके बाद मोहित ने रोबिन शर्मा और अभिषेक यादव की ओर भी फायर कर दिया। भागते समय गोली का छर्रा रोबिन शर्मा के गाल को रगड़ते हुए निकल गया, जिससे वे घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मोहित थार लेकर फरार हो गया। घायल भाजपा नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शिकायत के बाद पुलिस घायल से मिलने अस्पताल पहुंची और पूछताछ के बाद फरियादी अभिषेक की शिकायत पर आरोपी मोहित गुर्जर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले में एएसपी सुमन गुर्जर का कहना है कि दो भाइयों के बीच विवाद में गोलीबारी हुई है। जिसमें एक भाई का दोस्त गाल पर गोली रगडक़र निकलने से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









