एसकेवी का खेल समारोह मनाया
Oct 14 2025
ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय का (एसकेवी) का खेल समारोह मनाया गया, जिसमें खेल गतिविधियां हुईं। अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य निशी मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि बॉस्केटबॉल खिलाड़ी कुलविंदर सिंह गिल थे। गेम्स कैप्टन अनौम अनवर से सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का वेलकम किया।
स्कूल के माधवी, ऊषा, वसुंधरा और यशोधरा सदन ने बैंड की धुन पर मार्च पास्ट किया। इसी क्रम में एलुमिनाई का मार्च हुआ, जिनकी सलामी मुख्य अतिथि ने ली। गेम्स वाइस कैप्टन आद्या अग्रवाल ने अनौम अनवर को मशाल प्रदान की। 6वीं से लेकर 12वीं तक की स्टूडेंट्स ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। इसमें अनुशासन, एकाग्रता और सम्मान की कला शामिल थी। सीनियर, मिडिल और जूनियर वर्ग के बीच 100 मीटर, 200 मीटर और 4&100 मीटर रिले दौड़ हुई। इसी क्रम में मुख्य अतिथि का संबोधन हुआ।
एलुमिनाई के लिए लिंक्स कार्यक्रम हुआ। इसमें 2000 बैच की स्टूडेंट्स ने गिटार पर गीतों की धुन पेश कीं। फिर वेस्टर्न डांस हाइब्रिड बीट्स की प्रस्तुति दी। संचालन करियर काउंसलर उर्वशी पांडेय ने। इससे पूर्व स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल की उप प्राचार्या गरिमा सांधु, बरसर सेल्विन माइकल, शिवांगी सहाय और सुमन चौधरी, मीडिया प्रभारी श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव आदि मौजूद थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









