उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा और ग्रामोदय का उत्कृष्ट उदाहरण: डॉ. राकेश शर्मा
Oct 14 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मुरार द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में स्वदेशी जागरण अभियान एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच डॉ. राकेश शर्मा थे। अध्यक्षता उत्कृष्ट विद्यालय मुरार के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि सुशील बरुआ, डॉ. सर्वेश कुमार दीक्षित, डॉ. कुलदीप चतुर्वेदी एवं धर्मेंद्र कुमार दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा और ग्रामोदय का उत्कृष्ट उदाहरण है। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने कहा कि स्वदेशी वस्तु का निर्माण अपने देश में अधिकतर होता है लेकिन सस्ते के चक्कर में विदेशी वस्तुओं का उपयोग अधिक होने से देश की आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
इस अवसर पर संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये। डॉ. सर्वेश कुमार दीक्षित ने अपने उद्द्बोधन में कहा कि समाज सेवा ही मनुष्य के जीवन का वास्तविक धर्म है। अतिथियों को विकासखंड समन्वयक प्रीति वाजपेयी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये।
कार्यक्रम का संचालन रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम ने किया एवं आभार विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रीति वाजपेयी ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









