मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा की मासिक इंगित काव्यगोष्ठी सम्पन्न
Oct 13 2025
ग्वालियर। मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर की मासिक इंगित काव्य गोष्ठी सभा भवन दौलतगंज में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार राज किशोर वाजपेयी ने की। मुख्य अतिथि गीतकार में डॉ. शरद यायावर भोपाल एवं विशिष्ट अतिथि राजेश अवस्थी लावा सहित सारस्वत अतिथि डॉ. सुधीर चतुर्वेदी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रामचरण रुचिर ने किया।
कार्यक्रम में राजकिशोर वाजपेई ने कहा यह वर्ष 1902 से निरंतर साहित्यिक गतिविधियां को निरंतर जारी रखते आज मध्य प्रदेश ही नहीं वरन पूरे भारतवर्ष के लिए अनूठी संस्था है। उन्होंने सभा में साहित्य मंत्री, सचिव के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री, कवि एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी काव्य यात्रा प्रारंभ की थी। अटल जी के काव्य सृजन ने पूरे विश्व को प्रभावित किया।
इस अवसर पर राजकिशोर वाजपेई, डॉ. शरद, राजेश अवस्थी, डॉ सुधीर चतुर्वेदी, कमलेश बाबू, अशोक बित्थरिया, डॉ रमेश कटारिया, आलोक शर्मा, कुमारेश तिवारी, डॉ रमेशचंद्र त्रिपाठी, कमला शंकर मिश्रा, दिनेश विकल, संदीप खेड़ा दीप, डॉ. अनिल कोचर, जगमोहन श्रीवास्तव, संचालक राम चरण सहित अनेक कवियों ने अपनी सुंदर एवं एक से बढक़र एक काव्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









