प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना ही कृष्णालय का उद्देश्य$:नम्रता सक्सैना
Oct 12 2025
ग्वालियर। दिव्यांग जन की सेवा में समर्पित की भावना से श्वान सोशल फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णालय का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जन में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का है। इसी के साथ समय समय पर प्रतिभाशाली दिव्यांग जन को प्रोत्साहित भी करना है।
श्वान सोशल फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णालय की संचालक नम्रता सक्सैना ने दिव्यांग जन सम्मान समारोह कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज का सम्मान समारोह देश विदेश में ख्याति प्राप्त खिलाडिय़ों का है। जिन्होंने अपनी निशक्त और दिव्यांगता को अपनी कमजोरी ना बनाते हुए अपनी ताकत बनाया और अलग अलग क्षेत्रों में अपने परिवार शहर देश का नाम रोशन किया। ओम प्रकाश दीक्षित अध्यक्ष व्हीलचेयर रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के संयोजन में 11 खिलाडिय़ों का सम्मान कृष्णालय पर किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में पंडित अमित मिश्रा थरा धाम, जिला अध्यक्ष भाजपा जय प्रकाश राजौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, समाजसेवी तृप्ति भटनागर, अनिल श्रीवास्तव क्षेत्र अधिकारी नगर निगम, कृष्णालय की टीम, पत्रकार बंधु, सहित क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे।
इन अवसर पर संजीव कोटिया कयाकिंग कैनोइंग 5 अंतर्राष्ट्रीय खेल एशियन गेम्स चाइना, उज़्बेकिस्तान दो सिल्वर थाइलैंड, जापान में स्वर्ण पदक टोक्यो ग्वालियर
धर्मेंद्र अहिरवार, तैराकी विक्रम अवॉर्डी अंतराष्ट्रीय तैराक खिलाड़ी स्वर्ण पदक अभी ग्वालियर आरटीओ विभाग में पदस्थ है।
दीपक शर्मा, तलबारबजी अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता आर्म रेसलर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्ण पदक गुना।
गोविन्द सिंह भदौरिया, डॉट्स अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी भिंड।
विशाखा पाराशर, जैवलिन राष्ट्रीय स्वर्ण पदक एवं खेलो इंडिया में सहभागिता खंडवा।
सुरज मनकेले, पैरा क्रिकेटर 10 अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मैच में सहभागिता ग्वालियर।
परमाल सिंह, आर्म रेसलर अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता एवं रेलवे विभाग में पदस्थ है।
पूजा कुशवाह, निशक्त जन तैराक खिलाड़ी राष्टीय स्तर पर 12 पदक जीते है। सहित अन्य खिलाडिय़ों का सम्मान हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









