बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Oct 12 2025
ग्वालियर। जिले में पल्स पोलियो अभियान कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान के निर्देशन व डॉ. सचिन श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत रविवार 12 अक्टूबर को पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई गई।
इस अभियान में लगभग 3.27 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाई जावेगी। इसके लिये जिले भर में 2216 बूथ बनाये गये है, इसके अतिरिक्त 139 सी टीम जो कार्य करेंगी जो पहले दिन से ही घर-घर जाकर घर- घर भ्रमण करेंगी। इसके अलावा 83 टीम ट्रांजिट बूथ द्वारा हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्डो, प्रमुख चैराहो इत्यादि पर एवं 13 मोबाईल टीम के माध्यम से घूमंतू जातियों, सडक निर्माण, क्रेशर, ईट-भट्टो इत्यादि माइग्रेट्री जनसंख्या में पोलियो की दवा पिलाई गई।
इस अभियान में 2355 दल, 243 सुपरवाईजर, व 4710 कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है इसके अतिरिक्त जिला स्तर से प्रत्येक विकासखण्ड एवं शहरी क्षेत्र ग्वालियर हेतु जिला स्तरीय पर्यवेक्षक चिन्हिंत किये गये है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









