अखिल भारतीय अग्रसेन महासभा ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
Oct 11 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रसेन महासभा ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रयागराज में मां गंगा की धरा त्रिवेणी संगम के तट पर एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्वालियर से काफी संख्या में राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।
ग्वालियर से पहुंचे अखिल भारतीय अग्रसेन महासभा ट्रस्ट के ट्रस्टी संरक्षक अशोक गर्ग ने बताया की ट्रस्ट का यह द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन प्रयागराज में सम्पन्न हुआद्ध प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में अयोध्या में सम्पन्न हुआ था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश कंसल एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा भगवान अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और आरती के साथ किया हुआ।
कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि राकेश कंसल ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य एकता को बनाए रखना और अग्रवाल समाज को मजबूत करना है। आज अग्रवाल समाज व्यापार के क्षेत्र में अग्रणी है, अग्रवाल समाज हमेशा ही महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को अपनाकर समाजवाद, त्याग और जरूरतमंदों की सहायता पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।
मंच का संचालन करते हुए ट्रस्ट के ट्रस्टी और संरक्षक अशोक गर्ग ने कहा कि हमे समाज के ऐसे बच्चों की मदद करना है जो किसी कारण से पढ़ नहीं पा रहे है। राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी ट्रस्टी, पदाधिकारियों द्वारा नए ट्रस्टी की सदस्यता शुल्क, नए सदस्यों आदि पर वार्षिक शुल्क पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। युवा अध्यक्ष कुमारी शिवानी कंसल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को समाज के साथ जोडऩा और समाज के बारे मे समझाने की जरूरत है क्योंकि आज का युवा समाज का भविष्य है।
प्रयागराज में शिवाय पार्क जिसमे भारत के 12 ज्योतिर्लिंग को दर्शन किए और सभी सदस्यों द्वारा त्रिवेणी संगम पर मां गंगा में डुबकी लगाई कार्यक्रम की सभी के द्वारा सराहना की गई।
राष्ट्रीय अधिवेश में राष्ट्रीय ट्रस्टी अनूप अग्रवाल, अशोक गर्ग, श्रीमति डॉ अश्वनी अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, सुदर्शन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अंजना गोयल, संजय अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रेखा गर्ग, शिवानी कंसल, शशि अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, रवि गर्ग, नंदकिशोर अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









