रक्तदान से मिलती है आत्मसंतुष्टि: कर्नल दुआ
Oct 11 2025
ग्वालियर। यूथ पावर केयर रक्तदान सेवा समिति ने शनिवार को पीजीव्ही कॉलेज में रक्तदाताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 8 एमपी बटालियन एनसीसी के कर्नल सुमित दुआ थे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष आशीष कुमार जैन ने की। मुख्य वक्ता जेयू के डीसीडीसी प्रो. शांतिदेव सिसोदिया एवं विशिष्ट अतिथि संचालक तृप्ति साओ, कैप्टन डॉ. समीर भार्गव, डॉ. स्वाति पेंडसे, आशीष साओ मौजूद रहे। शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण संस्थापक गजेंद्र जैन ने दिया।
इस मौके पर कर्नल दुआ ने कहा कि रक्तदान कर हम जहां एक और किसी की जान बचाते हैं, वहीं दूसरी और इससे आत्मसंतुष्टि भी मिलती है। प्रो. शांतिदेव सिसोदिया ने कहा कि रक्तदान से बढक़र कोई दान नहीं। रक्तदान के प्रति समाज में पहले की अपेक्षा लोगों में जागरूकता आई है, लेकिन हमें अभी और जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि इसका फायदा प्रत्येक पीडि़त को मिले।
डॉ. सुनील पाठक ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। रक्त का शोधन होता रहता है। इसलिए यदि साल में चार बार भी रक्तदान किया जाए तो इससे कोई परेशानी नहीं होती। गजेंद्र जैन ने कहा कि दिनोंदिन देखने में आ रहा है कि रक्तदान के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ रही है। बस समाजसेवियों को इस गतिविधि को और अधिक सक्रियता से करनी चाहिए। अंत में चंद्रवीरा महावीर केन्द्र, सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर संस्था एवं एनसीसी कैडेट्स सहित 50 से अधिक रक्तदाताओं को रक्तवीर सम्मान दिया गया। संचालन त्रस्तुप चंसोलिया एवं आभार अनुराग श्रीवास्तव व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रिंशु पाठक, कैप्टन बलराज सिंह, कमलजीत सिंह, गिर्राज रावत, सुरेंद्र कुशवाह, हर्षित गुप्ता, पारस गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रिंकी चोटवानी, नीरज पटवा, गालव नायक, गिर्राज तोमर, विशाल श्रीवास्तव, अंजली शर्मा, आदर्श कुशवाह, विक्रम सिंह गुर्जर, तान्या सक्सेना, प्रशांत कैबरे, अमित शर्मा, पीयूष राठौर, परमजीत सिंह, मोहन सिंघल, नरेश कुशवाह, अनुराग श्रीवास्तव, दीपू शर्मा, पवन सूर्यवंशी, शाहरुख खान, हर्षित गुप्ता, पारस गुप्ता, राजा गुप्ता, शुभांशु अग्रवाल, पराग गुप्ता, दीपक राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, पारस अग्रवाल, सोनाली, हरीश झा, सोमेश शर्मा, अमित शर्मा, नितेंद्र सिंह तोमर, बलराज सिंह, कमलजीत कौर, प्रियंबदा शर्मा को सम्मान दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









