खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा 29 को निकलेगी

Oct 11 2025

ग्वालियर। खाटू श्याम बाबा का 55वां वार्षिक महोत्सव 29 अक्टूबर को होगा। आयोजन की जानकारी देते हुए श्रीश्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष एमके अग्रवाल एवं सचिव राजकुमार सर्राफ ने बताया कि शाही पालकी यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी। यह यात्रा जीवायएमसी क्लब अचलेश्वर मंदिर रोड से प्रारंभ होकर इंदरगंज, दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊंटपुल, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार होते हुए डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया से राम मंदिर पर आकर समाप्त होगी।
इस दौरान पूरी सडक़ पर लाल कार्पेट बिछाया जाएगा। साथ ही शोभा यात्रा में दो हंस वाहिनी, ऊंट, डबल डेकर साउंड गाड़ी, विशाल नंदी एवं उज्जैन के आघोरियों द्वारा तांडव नृत्य पूरे मार्ग में होगा। इसके अलावा जयपुर के 25 कलाकारों द्वारा कालबेलियाँ नृत्य का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस आयोजन में श्रीश्याम प्रभु की निशान यात्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।