प्रेस्टीज कालेज का स्पंदन कार्यक्रम 14 से 17 अक्टूबर तक
Oct 11 2025
ग्वालियर प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट का चार दिवसीय स्पंदन कार्यक्रम 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा उक्त जानकारी संस्था के निदेशक डॉ. निर्मला बंदोपाध्याय, राखी सिंह चौहान ने एक पत्रकार वार्ता में दी।
डॉ. निर्मला बंदोपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 14 अक्टूबर को कौन बनेगा बिजनेस टायकून, वूमेन स्नैक्स एंड लैडर्स, डांस डांस कंपटीशन एवं लॉ क्विज प्रतियोगिता होगी। 15 अक्टूबर को वर्चुअल शेयर ट्रेडिंग, बेस्ट मैनेजर फायरलैस, कुकिंग जायका, सिंगिंग कंपटीशन, आईटी क्वीज कंपटीशन, लाइव स्केचिंग आदि प्रतियोगिताएं होंगी। वही 16 अक्टूबर को जस्ट ए मिनिट गेमिंग बैरियर्स अंताक्षरी ओपन मी के एवं कैनवस जस्टिस प्रतियोगिता रखी गई है। यह सारे कार्यक्रम कॉलेज कैंपस में आयोजित किए जाएंगे।
17 अक्टूबर को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पत्रकार वार्ता में रामकुमार पालीवाल, विनोद भटनागर, प्रतीक्षा सक्सेना, रुद्राक्षी श्रीवास्तव, नकुल सक्सेना, पूर्वी अग्रवाल, शोभा कुलश्रेष्ठ, सोनम कुशवाह, कृष्णगोपाल सोनी, अनुज त्यागी, ऋषभ दीवान, जीतेन्द्र प्रताप सिंह सहित कॉलेज प्रबंधन के प्रोफेसर कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









