मॉकड्रिल:बलवा किट आपकी सुरक्षा के लिए है और यह वर्दी का हिस्सा है-एसएसपी धर्मवीर
Oct 11 2025
ग्वालियर। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर शनिवार को प्रात: पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया, इस अभ्यास का उद्देश्य कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे या किसी अप्रत्याशित परिस्थिति में पुलिस बल की तत्परता एवं सामूहिक कार्रवाई की दक्षता बढ़ाना था। इस दौरान पुलिस बल को दंगाइयों से निपटने के लिए विभिन्न रणनीतियाँ, भीड़ को नियंत्रित करने के तौर-तरीके और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएँ सिखाई गईं।
शनिवार को पुलिस लाइन में मॉकड्रिल कर पुलिसकर्मियों को उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास कराया गया। पुलिस लाइन में आयोजित मॉकड्रिल में पुलिसकर्मियों को उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास कराया गया। यहां उपद्रवियों नेे आगजनी की, पथराव किया, तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर उपद्रवियों को खदेड़ा।
करीब एक घंटे चले अभ्यास में पुलिस कर्मियों को अपना बचाव करते हुए उपद्रवियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। उस दौरान उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों से मैदान से उठाकर उपचार के लिए भी पहुंचाया।
इस अवसर पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि बलवा किट आपकी सुरक्षा के लिए है। यह आपकी वर्दी का ही हिस्सा है। जिस तरह वर्दी पहनते हैं, उसी तरह किट पहनने की आदत डालें। जब भी दंगा फसाद की स्थिति बनती है तो यही बलवा किट आपकी सुरक्षा करती है। इसलिए इसे नियमित रूप से पहनने का अभ्यास करें। पुलिस की गाडिय़ां में बलवा किट अनिवार्य रूप से रखी जाए। जिससे जरूरत पडऩे पर पुलिस लाइन न भागना पड़े।
इस दौरान एएसपी श्रीमती विदिता डागर, श्रीमती सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर, डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, सीएसपी मनीष यादव, अतुल सोनी, सुश्री हिना खान, कृष्ण पाल सिंह, श्रीमती किरण अहिरवार, रणजीत सिंह सिकरवार, सहित समस्त थाना प्रभारीगण एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









