पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, सुहागिनों ने करवा चौथ की पूजा कर खोला व्रत

Oct 11 2025
ग्वालियर। करवा चौथ पर शनिवार को महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर व्रत रखा। इसके बाद शाम को चांद दिखने पर करवा चौथ पूजा की। पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। महिलाओं ने सजधज कर इस त्योहार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कई जगहों पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। तो कहीं सामूहिक रूप से नाच गाकर सेलिब्रेट किया।
विवाहित महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इस दिन सुहागन महिलाएं बगैर अन्न जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को देखकर अपना व्रत तोड़ती हैं।
सनातन धर्म मंदिर में सामूहिक करवा चौथ व्रत का आयोजन किया गया। इसमें सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ के पूजन में हिस्सा लिया। कर अपने सुहाग की रक्षा के लिए पूजा की। इस दौरान सबसे अच्छा श्रृंगार करने वाली सुहागिन महिला को पुरस्कृत किया जाता है। इसी प्रकार ऐसे पति-पत्नी जो दोनों व्रत रखते हैं उन्हें भी सम्मानित किया जाता है। ऐसे दंपति जिनके विवाह को 55 साल हो गए हैं, उन्हें भी सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता भी होती है सबसे सुंदर मेहंदी रचाने वाली सुहागिन महिला को भी पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
एक करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को मिलेगी रविवार को 29वीं किस्त
न्याय पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विकास में नया अध्याय लिखेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
भिलाला समाज ने जगाई सामाजिक चेतना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न स्व. नानाजी देशमुख का किया पुण्य स्मरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर किया नमन
किसानों को आर्थिक रूप से बनाया जा रहा है सशक्त: कृषि मंत्री श्री कंषाना
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -