मधुमेह जागरूकता एवं जांच शिविर 370 मरीजों की जांचे हुई

Oct 11 2025

ग्वालियर। लायंस इंटरनेशनल के द्वारा सेवा सप्ताह सेवांकुर के अंतर्गत 11 अक्टूबर शनिवार को लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी के द्वारा मधुमेह जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन जीवाजी विश्वविद्यालय कैंपस ग्वालियर में सुबह 7 बजे से 9 बजे किया गया। जिसमें लगभग 370 जांचे मधुमेह की हुई।
 इसमें डॉक्टर निखिल अग्रवाल, डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव, डॉक्टर इशिका गोयल के द्वारा मधुमेह की जागरूकता पर व्याख्यान दिया एवं मधुमेह की जांच की गई।
सबसे बड़े आश्चर्य की बात है कि मधुमेह के बारे में जागरूकता के अभाव में लोग जांच नहीं कराते हैं। जांच शिविर में कई लोगों जिनको अपनी शुगर लेवल का नहीं पता था उनका शुगर लेवल 491 तक आया।
 कार्यक्रम में जेडसी एलडी बलौदी, अध्यक्ष सीए संदीप टावरी, महेश गोयल, रवींद्र दलवी, विनोद गोयल, हेमंत अग्रवाल, अजय रणदीवे इत्यादि  उपस्थित थे।