इतिहास उन्हीं को याद रखता है ज देश और समाज के लिए जीते हैं

Oct 10 2025

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मेरा देश मेरी शान अभियान के अंतर्गत ग्वालियर में प्रभु उपहार भवन सहित तीन स्थानों पर कार्यक्रम हुए। 
बीके शैली दीदी ने कहा कि हम अपने देश की महानता का गायन करते हैं, विशेष अवसरों पर तिरंगा लहराते हैं और सम्मान प्रकट करते हैं। लेकिन हमें अपने कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए। कोई देश से केवल योजनाओं या बाहरी विकास महान नहीं बनता, बल्कि देशवासियों के महान चरित्र और मूल्यनिष्ठ जीवन से बनता है। इतिहास उन्हीं को याद रखता है जो केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए जीते हैं। बीके पीयूष (दिल्ली) ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आधुनिक बनें, पर संस्कृति और मातृभूमि पर गर्व बनाए रखें।
बीके प्रहलाद ने अभियान की रूपरेखा साझा की, जिसमें भारत को मूल्यों से युक्त विश्व गुरु बनाने का संकल्प है। बीके ज्योति, बीके रोशनी, पवन आदि उपस्थित रहे।