एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Oct 10 2025
ग्वालियर। छिंदवाड़ा में जहरीले व अमानक खाँसी सिरप पीने से हुई मासूम बच्चों की मौत की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह अत्यंत दुखद एवं गंभीर मामला है। सरकारी तंत्र इस षड्यंत्र में लिप्त भ्रष्टाचारी नेताओ-अफसरों को बचाने में लिप्त है। इसका विरोध करते हुए सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) की ग्वालियर इकाई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर पार्टी की जिला सचिव रचना अग्रवाल ने कहा बच्चों की यह मौतें सिर्फ किसी लापरवाही का नतीजा नहीं है बल्कि मासूमों की यह लाशें प्रदेश के भ्रष्टाचारी सरकारी तंत्र की जीती जागता सबूत हैं। यह कोई घटना मात्र नहीं है बल्कि हत्याएं हैं। मुनाफाखोरी के इस दौर में तमाम सरकारी व प्राइवेट दवा कंपनियां अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
जिसका नतीजा है कि वह अमानक व नकली दवाइयां बाजार में लाकर अपना तिजोरिया भर रही है यह षड्यंत्र सरकारी तंत्र से छिपा हुआ नहीं है। जो दवाइयां अन्य राज्यों में बैन कर दी गई हो वह मध्य प्रदेश के बाजार में है इसका मतलब ही है कि यह सब प्रशासन और सरकार की मिलीभगत का नतीजा है। मासूम की ये मौतें सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती हैं और पूंजीपतियों के सामने उसकी नतमस्तकता का जीता जागता सबूत है।
उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में शामिल मंत्रियों और अधिकारियों के इस्तीफे और उदाहरण मूलक सजा देने, नकली दवा बनाने वाली कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने की हम मांग करते हैं। हम सरकार को भी कहते हैं कि वह संवेदनशील बनते हुए इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी ले। इस अवसर पर रूपेश जैन, मिताली शुक्ला, दीपक बरैया, संध्या पवार, समरीन, स्वाति श्वेता आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









