गंदे पानी की समस्याओं को लेकर वार्ड 21 के पार्षद ने किया निगम मुख्यालय का घेराव
Oct 10 2025
ग्वालियर। वार्ड 21 में गंदे पानी की समस्या को लेकर पार्षद बृजेश श्रीवास ने शुक्रवार को क्षेत्रीय जनता के साथ निगम मुख्यालय का घेराव किया। उन्होंने निगम के अधिकारियों से कहाकि वह क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या को लेकर लगातार पीएचई विभाग को बता रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
सीवरयुक्त गंदा पानी आने से क्षेत्रीय लोग बीमार हो रहे हैं। वार्ड 21 में लंबे समय से गंदा पानी आ रहा है। गंदा पानी आने का कारण सीवर लाइनों का ओवरफ्लो होना और सीवर लाइनों के पास से पानी की लाइनों का निकलना माना जाता है। वार्ड 21 में गदें पानी की समस्या लंबे समय से है। इस समस्या को लेकर पार्षद बृजेश श्रीवास ने परिषद में भी मुद्दा उठाया था, लेकिन समस्या की सुनवाई नहीं होने के चलते शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय का आमजनों के साथ घेराव किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









