जीएसटी दरों में कटौती से जन-जन को लाभ: लालसिंह आर्य
Oct 10 2025
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीपावली पर जीएसटी दरों में कटौती कर देशवासियों को दीपावली का उपहार दिया है। जीएसटी में कटौती से 375 वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। जिसका सीधा लाभ आमजनों तक पहुंचेगा। यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कही।
लालसिंह आर्य ने कहाकि जीएसटी में कटौती होने से देश के मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ेगी। वहीं कटौती से स्वास्थ्य तथा बीमा सेवाएं भी किफायती हुई हैं। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री द्वारा कम की गई जीएसटी की दरों की जानकारी आमजनों तक पहुंचाना जरूरी है जिससे वह इसका लाभले सकें। उन्होंने कहाकि जीएसटी कटौती के कारण रसोई के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, दवाओं और उपकरणों सहित सैकडों वस्तुओं की कीमतें कम हो गई हैं। इससे आम व्यक्ति के परिवार के मासिक खर्च में कमी आएगी और स बचत बढ़ेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









