प्रजापति गौरव रत्न अलंकरण समारोह 26 अक्टूबर को

Oct 10 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा द्वारा द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रजापति गौरव रत्न अलंकरण समारोह 26 अक्टूबर को मुख्य अतिथ शोभाराम प्रजापति उपाध्यक्ष माटीकला बोर्ड उद्योग (राज्यमंत्री) उत्तराखंड सरकार रहेंगे। 
राष्ट्रीय प्रजापति महासभा भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एसएन प्रजापति शिवम पे बताया कि 26 अक्टूबर को मुरली गार्डन गोल पहाडिय़ा ग्वालियर में प्रजापति समाज का मध्यप्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रजापति गौरव रत्न अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि बसंत चक्रधारी, श्रीमती अंजू प्रजापति, इंजी. राकेश प्रजापति, पूर्व विधायक मदन प्रजापति, डॉ. सुरेश चन्द्र दक्ष आदि होंगे। कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में कक्षा 10 एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। एवं प्रजापति गौरव रत्न अलंकरण प्रजापति समाज की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रदान किए जाएंगे। इसी के साथ मेडिकल एवं इंजीनियरिंग तथा अन्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।