सजना का आँगन थीम पर अग्रकुल महिला समिति ने मनाया करवा चौथ
Oct 10 2025
ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा करवा चौथ का इस बार का आयोजन बेहद खास और यादगार रहा। सजना का आंगन थीम पर सजे इस सेलिब्रेशन का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया गया, जहाँ चारों ओर सजे दीप, झिलमिल रोशनी और पारंपरिक संगीत ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
समिति की संस्थापक अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपनी-अपनी शादी के लहंगे पहनकर भाग लिया। किसी ने 50 साल पुराना लहंगा पहना तो किसी ने 47 साल पुरानी शादी की यादों को फिर से ताजा किया। जब महिलाएं श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजीं और मंच पर उतरीं, तो पूरा हॉल तालियों की गूंज से भर गया।
कार्यक्रम में करवा चौथ थाली सजावट, करवा चौथ क्वीन, सजना के नाम की मेहंदी, व सुहाग के गीतों पर डांस परफॉर्मेंस प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहे। हर प्रतिभागी ने अपनी सृजनशीलता और पारंपरिक रंगों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा करवा चौथ क्वीन में सरोज अग्रवाल को करवा चौथ शादी का लहंगा क्वीन घोषित किया गया। वहीं, रिचा अग्रवाल को भी न्यू लहंगा ड्रेसअप में क्वीन का खि़ताब मिला और उन्होंने अपनी खूबसूरत प्रस्तुति से सभी का मन जीता और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डिम्पल गुप्ता और वंदना सिंघल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। करवाचौथ की थाली सजाओ मे प्रथम लक्मी अग्रवाल और द्वतीय पूनम गोयल रही मंजू प्रियंका प्रीति भी विजेता बनी। अपने सजना के नाम की पर्ची उठाकर गेम खिलाए गए, जिसमें अन्नू, प्रीति, मधु विनर रही। सभी ने सुहाग के गीतों पर डांस किया जिसमें नीतू कविता अल्पना सोनिया डिंपी ने स्थान प्राप्त।
कार्यक्रम में मंजू सिंघल, नीतू सिंघल, पदमा बंसल, निजी अग्रवाल, नेहा सराफ, साधना अग्रवाल, मीना अग्रवाल, संगीता गर्ग, ज्योति गर्ग आदि उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









