पांच विकलांग बुजुर्ग महिलाओं को वॉकर दिए

Oct 10 2025

ग्वालियर। सेवा सप्ताह के सातवें दिन विशेष सक्षम व्यक्तियों की सहायता के अंतर्गत लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति आराध्या आध्या द्वारा स्वर्ग सदन आश्रम में पांच विकलांग बुजुर्ग महिलाओं को वॉकर दिया गया। साथ ही हर महीने वॉकर देने की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल द्वारा की गई। कार्यक्रम संयोजक अनुभूति क्लब की पूजा भारद्वाज रही। 
कार्यक्रम में मुख्य अथिति सुधीर बाजपेई, विशिष्ट अतिथि प्रदीप शर्मा,  संदीपा मल्होत्रा, मीनाक्षी गोयल रही। साथ ही हर महीने वॉकर देने की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल ने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आध्या क्लब अध्यक्ष प्रीति झा ने की। इस अवसर पर नीता अग्रवाल, वंदना गुप्ता, मनु शर्मा, मंजू, अशोक शर्मा आदि सदस्य उपस्थिति रहे। अंत में आभार कमल बनवारी ने दिया।