लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी का नि:शुल्क डायबिटिक कैंप 11 अक्टूबर को

Oct 10 2025

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी के द्वारा लायंस इंटरनेशनल सेवा सप्ताह सेवांकुर के अंतर्गत मधुमेह जागरूकता एवं नि:शुल्क डायबिटिक कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी के सचिव महेश गोयल ने बताया कि आज 11 अक्टूबर शनिवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जीवाजी विश्वविद्यालय कैंपस में किया जा रहा है। कैंप में रेंडम ब्लड शुगर (डायबिटीज) की जांच नि:शुल्क की जाएगी। आप से निवेदन है कि आप सभी इस कैंप का लाभ लें एवं इसका लाभ लेने के लिए अपने सभी परिचितों से आग्रह करें।