सेवा सप्ताह के छठवें दिन अन्नपूर्णा भोजन प्रसादी वितरण किया
Oct 09 2025
ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 के सेवा सप्ताह सेवांकुर के अंतर्गत छठवें दिन का आयोजन अन्नपूर्णा भोजन प्रसादी के रूप में मनाया गया। यह दिवस मानवता और सेवा की भावना को समर्पित था, जिसमें ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में लायंस क्लबों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया और जरूरतमंदों को ससम्मान भोजन परोसा।
इस सेवा कार्य का नेतृत्व सेवा सप्ताह अध्यक्ष अजय सपरा ने किया। उनके आह्वान पर सभी क्लबों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा का कार्य करते हुए समाज में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतपाल सुधीर बाजपेई, विशिष्ट अतिथि सर्विस वीक चेयरमैन अजय सपरा शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने स्वयं भोजन वितरण कर जरूरतमंदों से संवाद किया और सभी क्लबों के सदस्यों की सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुँचाने में अग्रणी रहा है और यह अन्नपूर्णा सेवा इसी परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अन्नपूर्णा भोजन प्रसादी का आयोजन लायंस क्लब आस्था, लायंस क्लब मैत्री, रॉयल, इंद्रप्रस्थ, सिटी स्टार, श्रील, आध्या, आराध्या, क्लासिक, प्रियदर्शीनी, कॉस्मिक, आरिश एवं अनुभूति सहित अनेक क्लबों द्वारा किया गया। हर क्लब ने अपने-अपने क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को भोजन वितरित किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक, सुनील शर्मा, प्रदीप शर्मा, जुबेर रहमान, डॉ. रजनीश नीखरा, राज शिवहरे, प्रीती सिंह, सत्येंद्र यादव, नरेंद्र सिंघल, शशि भूषण सिंघल, सुमन मदान सहित बड़ी संख्या में लायंस सदस्य और नागरिक मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









