आईएएस सीबी सिंह को पत्नी शोक

Oct 09 2025

ग्वालियर। ग्वालियर, इंदौर के पूर्व निगम कमिश्नर, धार विदिशा के पूर्व कलेक्टर व स्कूल शिक्षा सचिव रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सीबी सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती विनिता सिंह का इंदौर में ह्रदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम जंचैदा गोवर्धन रोड मथुरा में किया गया। इस मौके पर प्रदेशभर से लोग पहुंचे और शवयात्रा में शामिल हुये।
श्रीमती सिंह की पुत्री प्रियंका सिंह कैरियर लांचर रायपुर, पुत्र प्रशांत सिंह मुम्बई भी अपने मां के अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहे। सीबी सिंह ने बताया कि वह शोक के दिनों में अपने पैतृक निवास जंचैदा ही रूकेंगे।